फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गैंगस्टर के दोषी को ढाई साल कैद की सजा

Tue, 02 Apr 2024 06:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट रामबाबू यादव की अदालत में मंगलवार को गैंगस्टर के मामले की सुनवाई की गई। इसमें न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए ढाई साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक रक्षपाल सिंह शाक्य ने बताया कि संदीप निवासी काशीराम कॉलोनी मानपुर थाना कोतवाली देहात के विरुद्ध जैथरा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत 31 जुलाई 2021 को मुकदमा दर्ज किया था। बताया कि देवेश उर्फ सौरभ का एक सुसंगठित गिरोह है। इमसें संदीप सहित अविनाश, रितिक, दीपू सदस्य हैं। ये सब मिलकर योजना बनाकर लूटपाट जैसे आपराधिक कृत्य करते हैं।
जनता में इनका भय व आतंक व्याप्त है। विशेष लोक अभियोजक ने अदालत में संदीप को कड़ी सजा देने की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलों, साक्ष्य आदि के परीक्षण के बाद अदालत ने संदीप को दोषी ठहराते हुए आदेश सुनाया। जिसमें ढाई साल कैद सहित 5 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित करने का भी आदेश दिया है। अर्थदंड अदा न करने पर उसे 10 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें