गंगा मैया की शोभायात्रा निकालते भक्त
- फोटो : amar ujala
कसबे में मेला गंगा सागर समिति के द्वारा आयोजित पशु मेले में जहां बच्चे और युवा मेले का लुत्फ ले रहे हैं, वहीं पशु पालकों के द्वारा पशुओं की खरीद फरोख्त की जा रही है। मेले के आयोजन से पूर्व गंगा मैया की शोभायात्रा निकाली गई।
गंगा मैया की शोभायात्रा का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष व मेला प्रबंधक श्यामसुंदर गुप्ता ने पूजा अर्चना कर किया। शोभायात्रा ने नगर में भ्रमण किया। जिसमें काली के अखाड़े व झांकियां आकर्षण रहीं। वहीं मेले में युवाओं एवं बच्चों ने झूलों का लुत्फ लिया। रात्रि में मेला महोत्सव में अलीगढ़ के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पूर्व चेयरमैन विशालबाबू गुप्ता, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष सुधीर बाबू गुप्ता, पवन गुप्ता, मिक्की गुप्ता, सुबोध गुप्ता, वेदप्रकाश गुप्ता, प्रवीन राठौर, आर्यन राठौर, राकेश गुप्ता, अमित आदि मौजूद रहे।