जिले में इस बार 90 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद की जानी है। इसके लिए 84 क्रय केंद्र्र बनाए जाएंगे। जहां पर 1625 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीद होगी। डीएम ने हर हाल में खरीद का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया है। चेताया कि लापरवाही पर कार्रवाई होगी। वहीं एसडीएम को गेहूं क्रय केंद्रों पर लगातार छापेमारी के निर्देश दिए।
डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि अप्रैल, मई और जून माह में गेहूं खरीद होनी है। सभी केंद्र सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खोले जाएंगे। किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को बिना डीएम की अनुमति के छुट्टी नहीं मिलेगी। किसी भी केंद्र से किसानों के शोषण की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। हर केंद्र पर दोगुनी खरीद करनी है। कहा कि खरीद केंद्रों से डिपो पर गेहूं भेजने की व्यवस्था भी इस पर बेहतर रहेगी। वहीं खरीद के लिए मजिस्ट्रेटों के अलावा बांट माप, मंडी निरीक्षक की टीम बनाकर नजर रखी जाएगी। एसडीएम रविप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ संजीव कुमार, मोहम्मद अवेश, डिप्टी आरएमओ, एआर कॉपरेटिव, सभी केंद्र प्रभारी आदि मौजूद रहे।