नगर में गणेश विसर्जन शोभयात्रा सोमवार को नगर में विभिन्न हिस्सों से निकाली गई। इस दौरान रास्तेभर बैंडबाजे की धुन पर भक्त नाचते-झूमते रहे। कछला गंगा घाट पर दिनभर गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे।
सोरों गेट हनुमान मंदिर पर मुख्य रथ में गणेश भगवान को विराजमान करके भक्तों ने उन्हें भोग अर्पित किया, आरती उतारी। इस बाद विसर्जन की शोभायात्रा शुरू हुई। भक्ति में सरोबार श्रद्धालुओं ने इस दौरान एक दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाया। इसमें महिलाएं भी शामिल रही। इस दौरान भगवान गणेश के अलावा शिव, माता पार्वती व अन्य देवी देवताओं की झांकियां भी शामिल रही। मौके पर पुजारी अशोक शर्मा,अनुपम यादव, मोहित साहू, अमित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। गली जाटवान किला मोहल्ला के लोगों ने अंबेडकर धर्मशाला से शोभयात्रा निकाली। मौके बंटी सागर, पप्पू सागर, राजेश, धीरेन्द्र, संजय, सौरभ, सचिन, विक्की, मिथुन, रामू, विपिन, हरिओम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
कासगंज(ब्यूरो)। नगर के कम्यूनिटी हॉल में चल रहे गणेशोत्सव में सोमवार को बजरंग सेना ने भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान प्रसाद ग्रहण करने को भक्तों की दिनभर भीड़ लगी रही। दिनभर गणपति बप्पा के जयकारे पंडाल में गूंजते रहे। शाम को धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। मौके पर गौरी यादव, शिवम वर्मा, जगदीश चौहान, विकास श्री वास्तव, पीयूष गोयल, पंकज मिश्रा, गौरव चड्डा, संदीप कुमार, नीरज माथुर, लकी आदि मौजूद रहे।
फोटो