फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़

Mon, 12 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
संविदा कर्मियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से चिकित्सा सेवाएं पटरी से उतर गईं। मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने में सरकारी डाक्टर भी फेल नजर आए। वहीं सीएचसी-पीएचसी से तो मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इन दिनों वायरल और मलेरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है, इस कारण जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी में दो हजार से ज्यादा मरीजों का पंजीकरण हुआ। इस दौरान अस्पताल के सरकारी डाक्टरों ने मरीजों का इलाज किया। बाल रोग विभाग, फिजीशियन, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। घंटो इंतजार के बाद मरीजों को डाक्टर का परामर्श नसीब हो सका। गांव असरौली से आए मरीज सुरेश ने बताया कि मुझे बुखार है, डाक्टर से परामर्श लेने के लिए कतार में लगा हूं। अगर लाइन से हट गया, तो फिर नंबर न आएगा। गांव बारथर की नीलम देवी ने कहा कि डाक्टरों की कुर्सियां खाली पड़ी हैं। इससे परेशानी हो रही है। वहीं मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी रहा। स्वास्थ्यकर्मियों ने मांगें न पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया। इस मौके पर अतुल कुमार, शैलेष यादव, डा. पंकज, सरिता, रीना, डा. केके गुप्ता, सचिन कुमार, योगेश, नीरज, धर्मेंद्र शाक्य, राजीव दीक्षित, विजय पाठक, लालाराम यादव, जयकिशोर, अंकित राजपूत, विनोद कुमार, डा. अर्चना पाठक, डा. प्रियंका सचान मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें