फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कबड्डी में गदुआ की बालिकाएं रहीं विजेता

Sun, 29 Dec 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मारहरा में ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते बरई के ग्राम प्रधान गिरीश कुमार।  - फोटो : मारहरा में ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते बरई के ग्राम प्रधान गिरीश कुमार।
विज्ञापन
मारहरा। नेहरू युवा मंडल गदुआ, विकासखंड निधौली कलां ने दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया। कबड्डी प्रतियोगिता में गदुआ की बालिकाएं विजेता रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन रविवार को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि थाना पिलुआ के उप निरीक्षक जोगेंद्र उपाध्याय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को खेल भावना से खेला जाना चाहिए। खेल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
प्रतियोगिता में कबड्डी बालिका वर्ग में गदुआ विजेता और इटारी की टीम उपविजेता बनी। स्लो साइकिल दौड़ बालिका वर्ग में सरिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। पूनम और शिवानी द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बैडमिंटन बालिका वर्ग में प्रभा विजेता और आरती उपविजेता रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अंशुल कुमार ने प्रथम स्थान पाया। वालीबॉल बालक वर्ग गदुआ को हराकर बदामपुर विजेता रहा। कुश्ती में अंकेश कुमार ने अर्चित कुमार को हराया। निर्णायक की भूमिका राहुल कुमार यादव और रिंकू सिंह ने निभाई। राजबहादुर सिंह, सत्यवान सिंह, रामकुमार, पवन कुमार, ब्लॉक समिति अध्यक्ष रवि यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें