फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला बंदी से पकड़े चार अजगर

विज्ञापन
नगला बंदी से पकड़े अजगर को बोरे में बंद करती वन विभाग की टीम। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां ब्लॉक क्षेत्र के नगला बंदी गांव में अजगर देखे जाने की सूचना रविवार को वन विभाग को मिली थी। सोमवार से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर टीम ने चार अजगर पकड़ लिए। टीम ने इन्हें बदायूं के जंगल में छोड़ दिया। अभियान के पहले दिन सोमवार को कोई भी अजगर नहीं पकड़ा जा सका था।
विज्ञापन

रेंजर सुदीप कुमार भारती ने बताया कि दो अजगरों को मंगलवार और दो को बुधवार सुबह पकड़ा गया। दो अजगर 14 फीट लंबे हैं। इनका वजन करीब 28-28 किलोग्राम था। वहीं एक अजगर 9 फीट जिसका वजन 16 किलोग्राम और चौथा अजगर 6 फीट का था जिसका वजन पांच किलोग्राम था। चारों अजगरों को बदायूं के जंगल में छोड़ा गया है।
गांव के लोगों ने ली राहत की सांस
सोमवार से नगला बंदी के लोगों में अजगर होने की वजह से खौफ बना हुआ था। लोग चैन से सो तक नहीं पा रहे थे। बुधवार को वन विभाग की टीम द्वारा अजगर पकड़ने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें