फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षकों ने मारहरा में पकड़ा 270 लीटर संदिग्ध तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने बुधवार को बस स्टैंड के पास से 50 किलो ग्राम मिलावटी मिठाई को नष्ट कराया। वहीं, मंगलवार की रात टीम ने मारहरा में 270 लीटर मिलावटी सरसों का तेल पकड़ा है।
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक अनिल यादव ने बताया कि मंगलवार की रात सूचना मिली कि कासगंज जनपद से 45 लीटर की छह केन में मिलावटी सरसों का तेल मारहरा में आया है। सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मारहरा में हनुमान चौक के पास पहुंचे। जहां एक लोडर में छह केन मिलीं। जानकारी करने पर बताया गया कि यह सभी कासगंज से लाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि तेल संदिग्ध लगा। इसके चलते उसको सीज कर मारहरा थाने में रखवाया है। उन्होंने बताया कि तेल की कीमत 31 हजार रुपये बताई जा रही है। बुधवार को शहर के बस स्टैंड पर मिलावटी मिठाई की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंच कर मिठाई की जांच की। इस दौरान मिलावट मिलने पर 50 किलो मिठाई को नष्ट कराया। इसके अलावा टीम ने निधौलीकलां में 21 हजार रुपये का 180 लीटर सरसों का तेल एक दुकान से पकड़ा है, जहां टीम ने तेल को सीज कर उसे नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें