फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर भाकियू ने इसौली बिजली घर पर जड़ा ताला

विज्ञापन
बुधवार को जलेसर के इसौली विद्युत सब स्टेशन पर भाकियू भानू के कार्यकर्ता तालाबंदी करते हुए। संवा? - फोटो : ETAH
विज्ञापन
जलेसर। विद्युत अव्यवस्था को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु ने इसौली विद्युत स्टेशन पर ताला जड़ दिया। थाना सकरौली प्रभारी के आश्वासन पर त्योहार के दृष्टिगत चार घंटे बाद आंदोलन समाप्त कर सब स्टेशन का ताला खोल दिया गया।
विज्ञापन

किसान नेता मनजीत प्रताप प्रताप ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का प्रावधान है, लेकिन विद्युत विभाग अपनी मनमानी पर उतारू है। ग्रामीण क्षेत्रों में 4 से 5 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। इसके चलते किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान प्रशांत यादव, विक्की ठाकुर, अक्षय ठाकुर, गौरव प्रताप, राजा ठाकुर, रंगा पहलवान आदि मौजूद रहे। संवाद
पुलिस से लूटा मोबाइल बरामद, युवक गिरफ्तार
जलेसर। पुलिस ने 112 डायल पर तैनात सिपाही से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि गत माह 112 मोबाइल सेवा पर तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी समाप्त कर घर जा रहा था। तभी गांव जमालपुर निवासी लोकेश एवं पुष्पेंद्र निवासी फिरोजाबाद ने मोबाइल लूट लिया था। मुखबिर की सूचना पर जमालपुर निवासी लोकेश को गिरफ्तार कर उसके पास मोबाइल बरामद किया गया है। वांछित पुष्पेंद्र निवासी फिरोजाबाद की गिरफ्तारी की प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दो वर्षों से लापता युवती मिली
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला विजई से दो वर्षों से लापता युवती पुलिस को आगरा चौराहा पर मिली है। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए तमाम प्रयास किए गए। बुधवार को बरामद होने पर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें