फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोरोना काल से नहीं हुआ था पति का पूरा भुगतान

Wed, 26 Mar 2025 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना काल से ही पति की मजदूरी का भुगतान न होने के कारण महिला निर्माणाधीन टंकी पर चढ़ी थी। महिला ने ठेकेदार पर समय से भुगतान ने करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव मानिकपुर में मंगलवार को एक महिला निर्माणाधीन पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गई। पूछने पर बताया कि ठेकेदार राजेश कुमार निवासी नगला गलू थाना कोतवाली देहात ने उसके पति रामरतन की मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। जिसकी वजह से वह काफी परेशान है। घर में खाने के लिए कुछ नहीं है और बच्चों के पढ़ाने के लिए फीस भी नहीं है। बताया कि कोरोना काल से ही ठेकेदार द्वारा पति की मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। जिसकी वजह से घर में काफी समस्या उत्पन्न हो गई है।
जानकारी मिलने पर थाना बागवाला प्रभारी अखिलेश दीक्षित पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के पति का बकाया भुगतान कराते हुए टंकी से नीचे उतारा। महिला रेखा जब नीचे उतरकर आई तो थाना प्रभारी ने उसको समझाया और खाने-पीने के बारे में पूछा। भुगतान के बाद जब महिला संतुष्ट हो गई, तो अपने पति रामरतन को साथ लेकर ठेकेदार से समझौते के बाद घर चली गई। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची थी। महिला को समझाकर भुगतान करने के बाद नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें