फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोहरे ने थामी रफ्तार, लंबी दूरी की बसों में यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
रविवार सुबह के समय हाईवे पर मलावन क्षेत्र में छाया हुआ घना कोहरा। संवाद - फोटो : एका के पैढ़त स्थित जाखई महाराज के मेला में लगी भक्तों की कतार। संवाद
विज्ञापन
एटा। कोहरे ने शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक वाहनों की रफ्तार थाम दी। सभी वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी वाली बसों में यात्री ज्यादा परेशान रहे। दिल्ली, कानपुर से लौटने वाले लोगों को सफर में एक से दो घंटे का समय अधिक लगा।
विज्ञापन

शनिवार शाम से ही कोहरे का असर नजर आने लगा था। रात होते-होते कोहरा घना होता गया और ठंड भी बढ़ती गई। रात के समय अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। हाईवे पर गिने-चुने वाहन बेहद धीमी रफ्तार से सफर तय करते नजर आए। तमाम भारी वाहन के चालकों ने सड़क किनारे ही ट्रक आदि को रोककर कोहरा छटने का इंतजार करना बेहतर समझा। बसों का संचालन भी इस कोहरे के चलते बुरी तरह प्रभावित हुआ। रात से लेकर रविवार सुबह 9 बजे तक कोहरे में कोई कमी नहीं आई।
सुबह के समय दिल्ली से एटा के लिए रोडवेज बस से आए पुरानी बस्ती निवासी सुमित वार्ष्णेय ने बताया कि रास्ते में बेहद घना कोहरा था। चंद कदम की दूरी के बाद देखना असंभव था। चालक बेहद ही धीमी रफ्तार में बस को लेकर आया। करीब दो घंटे का अतिरिक्त समय एटा तक पहुंचने में लग गया। वहीं कानपुर से लौटकर आए श्रृंगार नगर निवासी अरविंद सक्सेना ने बताया कि उन्हें करीब डेढ़ घंटे का समय अधिक लगा। एआरएम नरेश गुप्ता ने बताया कि इस समय दुर्घटनाओं के खतरे और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर चालकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें