फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोहरा, बादल के साथ बर्फीली हवा ने बढ़ाई आफत

Mon, 05 Jan 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोहरा, बादल के साथ सोमवार को बर्फीली हवा ने भी लोगों के लिए आफत बढ़ाई। तेज और ठंडी हवा की वजह से लोगों का खुले स्थानों पर निकलना या खड़े रहना तक मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

दोपहर के समय धूप निकलने से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव आगामी कुछ दिनों तक बना रहेगा। तीन-चार दिन धूप निकलने की उम्मीद है, हालांकि कोहरा भी परेशान करेगा।
सर्द हवा के आगे धूप से भी नहीं मिली राहत

जैथरा। कस्बे में सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद धूप तो निकली लेकिन राहत नहीं दे सकी। तेज रफ्तार से चल रही सर्द हवा के चलते लोग ठिठुरते रहे। कस्बा निवासी जगदीश गुप्ता इन दिनों केवल अलाव ही ठंड बचाने में कारगर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें