फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दुकानदारों के समर्थन में किसानों का धरना छठवें दिन भी चला

Mon, 05 Jan 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
नगर पालिका परिसर जलेसर में धरना प्रदर्शन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। दुकानदारों के समर्थन में ऑल इंडिया किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन सोमवार को छठवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने तहसील पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम भावना विमल को ज्ञापन देकर पालिका प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कड़ाके की सर्दी में पालिका परिसर में धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश है, किसी गरीब की झोपड़ी न उजाड़ी जाए और न किसी को बेरोजगार किया जाए। इसके बावजूद पालिका प्रशासन ने 28 दुकानदारों को बेदखली का नोटिस जारी किया है। अतिक्रमण के नाम पर इन दुकानदारों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जबकि कस्बे में अनेक दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है।
उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। धरना प्रदर्शन में रामबाबू, सोवरन सिंह कुशवाहा, ओमकार सिंह, बजरंगी, प्रमोद, हनीफ, इलियास, इकबाल, आफताब, अमरानंद महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें