फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर हाईवे पर जाम का कारण बन रही

Mon, 18 Jan 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पुलिस यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर हाईवे पर जाम का कारण बन रही है। पकड़े गए ट्रक-कार कोतवाली परिसर के बाहर हाईवे किनारे खड़े कर अतिक्रमण कर लिया है। इसके चलते घंटाघर इलाके में सुबह से देर रात तक जाम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

एक ओर तो तहसील और नगर पालिका प्रशासन हाईवे किनारे से पूरे शहर का अतिक्रमण हटाने का दम भर रहा है, तो दूसरी ओर नगर कोतवाली पुलिस हाईवे पर अतिक्रमण कर रही है। कोतवाली पुलिस ने पकड़े दस टायर ट्रक से लेकर दुपहिया और चार पहिया समेत अन्य वाहन नगर कोतवाली परिसर के बाहर हाईवे किनारे खड़े कर दिए। इन वाहनों के अतिक्रमण से कोतवाली के सामने आधा हाइवे घिर चुका है। घंटाघर इलाके से लेकर शिकोहाबाद मोड़ तक शहर में हर वक्त हाईवे जाम रहता है। मामले पर जब एसडीएम, सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी, एसएसआई से पूछा गया तो सभी ने बयान देने से ही इनकार कर दिया। अंत में एसएसपी संतोष कुमार ने कोतवाली परिसर में जगह नहीं होने की बात कहते हाईवे अतिक्रमण की बात स्वीकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें