ठंड के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। तहसील प्रशासन ने अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए हैं। लोगों ने चौराहों, तिराहों, वारहद्वारी, बस स्टैंड पर अलाव जलवाने की मांग उठाई। समाजसेवी सत्यप्रकाश सोलंकी का कहना है कि कहीं भी अलाव नहीं जलवाए हैं। लेखपाल कान सिंह का कहना है प्रशासन ने तीन स्थानों पर अलाव जलवाए हैं। कसबे के सुनील गुप्ता, विमल अग्रवाल, भूरे खां, सफी अहमद, नसीर खां, गौरव गुप्ता आदि ने सभी जगह अलाव जलवाने की मांग उठाई।