ठंडी सड़क पर विजली के खंभों के बीच पाइपलाइन लीक होने से हुआ गड्ढा। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। ठंडी सड़क तिराहे पर पानी की पाइपलाइन शनिवार की शाम लीक हो गई। इससे करीब पांच मोहल्लों की जलापूर्ति ठप्प होने से दस हजार की आबादी रविवार को पानी को लेकर परेशान रही। वहीं हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इतना ही नहीं यहां विद्युत पोल लगे हैं, इससे लोगों में करंट फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
जमीन से पानी निकलने के कारण आसपास की दुकानों के आगे जलभराव हो गया। नगर पालिका को पानी की पाइपलाइन लीेक की जानकारी स्थानीय दुकानदारों ने शनिवार की शाम को ही दे दी थी। इसके बाद भी रविवार को इसको ठीक नहीं कराया गया। वहीं आसपास जलभराव होने से फड़ लगाने वाले भी परेशान हैं। वहीं करीब पांच मोहल्ले महाराणा प्रताप नगर, विजय नगर, धानमील गली, सैयद वाली गली आदि की जलापूर्ति प्रभावित है।