फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशहाल परिवार दिवस में बताए परिवार नियोजन के फायदे

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में परिवार नियोजन की जानकारी देते चिकित्सक । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले में रविवार को महिला जिला अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। अस्पताल पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को छोटा परिवार सीमित परिवार के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही परिवार नियोजन संसाधन और फायदे के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी परिवार नियोजन की सेवाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बच्चों में कम से कम 3 साल के अंतराल के लिए परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा इस पहल में आशा बहू द्वारा मुख्य भूमिका निभाई जाती है।
उन्होंने बताया रविवार को सभी सीएचसी, पीएचसी पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। महिला जिला अस्पताल में चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ राजपूत द्वारा बताया गया कि परिवार नियोजन के अस्थाई साधन की सुविधा जैसे छाया, अंतरा एवं निरोध का लाभ उठाएं। जिन दंपति ने अपना परिवार पूरा कर लिया है वह परिवार नियोजन के स्थायी साधनों को अपना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें