फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ऑटो-ई-रिक्शा की टक्कर में पांच घायल, एक रेफर

Sun, 12 Jan 2025 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव खेरिया जिरसमी से मारहरा के नासिरपुर गमी में शामिल होने जा रहे ई-रिक्शा सवार लोगों में पीछे से ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। इनमें से एक को कासगंज रेफर किया है।
विज्ञापन

गांव खेरिया जिरसमी निवासी घायल बबलू ने बताया कि वह एक रिश्तेदारी में गांव नासिरपुर गमी में शामिल होने जा रहे थे। हमारे साथ गांव की ही राधा, देवेंद्र, प्रेमपाल और कुलदीप भी ई-रिक्शा में बैठे हुए थे। रास्ते में नयाबांस गांव के पास पीछे से एक ऑटो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
जिसके चलते रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें बैठे हुए हम सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारहरा पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर देखते हुए प्रेमपाल को कासगंज रेफर कर दिया गया। हम लोग मेडिकल कॉलेज में आए हैं, यहां उपचार चल रहा है।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें