फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पहले यू-डायस पूर्ण होने का प्रमाण पत्र लाओ फिर मिलेगा प्रवेश पत्र

Wed, 14 Feb 2024 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अगर विद्यालय का यू-डायस पर विवरण पूर्ण है तभी आपको डीआईओएस कार्यालय से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र मिलेंगे। अन्यथा आपको वहां से वापस कर दिया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय में प्रवेश पत्रों का लिफाफा देते समय यू-डायस पर विवरण पूर्ण होने का पत्र देखा जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन 568 विद्यालय संचालित हैं। जुलाई माह में विद्यालयों के संचालकों से यू-डायस पर शिक्षकाें-विद्यार्थियों का विवरण व विद्यालय की स्थिति के बारे में जानकारी शिक्षा महानिदेशक के यहां से मांगी जा रही है। कई विद्यालयों के संचालकों ने विवरण नहीं दिया। डीआईओएस कार्यालय से जुलाई में नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस पर विद्यालयों के संचालकों ने विवरण देना शुरू किया। अभी भी 66 विद्यालय ऐसे बचे हैं जिन्होंने विद्यार्थियों का विवरण यू-डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। जबकि 22 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही है।
परीक्षा को लेकर हाईस्कूल सहित इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र कार्यालय में पहुंच चुके हैं। कार्यालय से उनका वितरण भी शुरू हो गया है, लेकिन यू- डायस पर विवरण पूर्ण होने वालों को ही विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड का लिफाफा दिया जा रहा है। लिफाफा देने से पहले कर्मचारी विवरण पूर्ण होने का पत्र विद्यालय के कर्मचारियों से ले रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया विद्यालयों के संचालकों से कार्य कराने के लिए यह कहा जा रहा है कि यू-डायस पर विवरण पूर्ण करो। सभी को प्रवेश पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें