फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: इंटरलॉकिंग करा रहे प्रधान पति पर फायरिंग की गई

Tue, 14 Jan 2025 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगला पंडा में इंटरलॉकिंग का कार्य करा रहे प्रधान पति पर दबंगों ने फायरिंग कर दी। काम कराने के लिए 40 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। न देने पर काम रुकवा दिया। मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रधान पति राजकुमार निवासी नगला पंडा ने गांव कलौंदी निवासी आनंद यादव सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पत्नी नीरेश ग्राम प्रधान हैं। नगला कलौंदी में जनता की सुविधा के लिए इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण का काम कराया जा रहा है। 12 जनवरी को वहां मजदूर और मिस्त्री काम कर रहे थे। तभी गांव का आनंद यादव आया और गालियां देने लगा। जानकारी मिलने पर नीरेश ने मुझको मौके पर मामला देखने के लिए भेजा। मैं वहां पहुंचा तो आनंद अपने दो साथियों के साथ आया और बोला मेरे पूछे बिना यह काम क्यों करा रहे हो। 40000 रुपये दो तभी काम करने दूंगा।
विज्ञापन

मैंने विरोध किया तो यह मुझे और वहां मौजूद मिस्त्री व मजदूर को गालियां देते हुए पीटने लगा। इतना ही नहीं सरकारी काम में बाधा डालते हुए जो निर्माण कराया गया था, उसको तोड़ना शुरू कर दिया। बताया कि इसने पहले से ही धमकी देते हुए क्षेत्र में अशांति फैला रखी है। हम लोग बचने के लिए भागे तो तमंचा निकाल कर जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर फायर कर दिया।
विज्ञापन

किसी तरह बच गया और शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और घटना की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें