एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के नया बांस गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग कर दी गई। गोली युवक की बाईं टांग में लगी है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराते हुए पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल विजय कुमार ने बताया कि वह शौच के लिए गया था। इसी दौरान गांव के शिवकुमार माफिया, उसके भाई जगेश्वर, हरनंदन, विजय और योगेश बाइक से वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले धमकाना शुरू किया और पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए उस पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया।
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल को उपचार के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।