फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में फायरकर्मियों की बताई लापरवाही

Wed, 25 Nov 2015 06:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
आग में जलकर दो मासूम बच्चों की मौत और फायर कर्मियों की लापरवाही के बाद हुए बवाल की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। बुधवार को लखनऊ से संयुक्त निदेशक  अग्निशमन अरविंद कुमार, डिप्टी निदेशक राम सनेही आगरा से जांच करने आए, उन्होंने मामले में फायरकर्मियों की लापरवाही बताई।
विज्ञापन

 
जेडी ने साफ कहा कि आग बुझाते समय यदि फायरकर्मी ब्रीदिंग ऑपरेटर्स पहनकर आग लगने वाले कमरे में घुसते तो दोनों मासूमों की जान बच सकती थी। अरविंद कुमार ने डिप्टी डायरेक्टर आगरा राम सनेही घटना स्थल की जांच के बाद अमर उजाला से वार्ता में बताया कि सुनील सक्सेना ने तीन मंजिला भवन बनाने के लिए अगिभनशमन विभाग से अनुमति नहीं ली थी। जेडी अरविंद कुमार ने बताया कि आग बुझाने के लिए  मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने ड्रेस और ब्रीदिंग ऑपरेटर्स नहीं पहने थे। यही कारण रहा कि फायरकर्मी आग लगने वाले कमरे मे नहीं घुस पाए और अंश, संजीव की धुएं में दम घुटने से जान चली गई। जेडी ने कहा कि अक्सर आग लगते वक्त मौके पर पहुंचने वाली भीड़ मदद के बहाने फायरकर्मियों को काम नहीं करने देती। उन्होेंने कहा कि फायरकर्मी जब तक मदद न मांगे भीड़ को बीच में नहीं आना चाहिए।

जेडी अरविंद कुमार ने फायरकर्मियों को जागरुक करने के अलावा विभाग की मशीनरी को अपडेट करने की जरूरत पर बल दिया। जब उनसे पूछा गया कि नगर में बहुमंजिला इमारतों की संख्या बढ़ रही है ऐसे में विभाग को 42 या 32 मीटर लैडर उपलब्ध क्यों नहीं कराया जा रहा तो उन्होंने कहा कि सी ग्रेड जिले में सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

 आगरा में 42 मीटर लैडर है आग लगने पर प्रशासन को उसे बुलाना चाहिए था। संयुक्त निदेशक ने बताया कि जल्द ही अलीगंज-जलेसर में दो नए फायर स्टेशन का निर्माण होगा। जेडी से पूछा गया कि एटा में 37 फायरकर्मियों का स्टाफ है, लेकिन 16 लोग काम कर रहे हैं। इस पर अरविंद कुमार ने कहा कि 1145 नए लोगों की भर्तियां हुई हैं। जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में फायर विभाग को स्टाफ मुहैया करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें