रविवार की सुबह जीटी रोड स्थित रेलवे पुल के समीप कबाड़े के गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी- अम?
- फोटो : ETAH
एटा। कबाड़ के गोदाम में रखे सिलिंडर से लीकेज हो रही गैस ने अचानक रविवार सुबह आग पकड़ ली। इसके बाद प्लास्टिक के सामान और टायरों में आग लग गई। इससे मालिक सहित पांच कर्मचारी झुलस गए, इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र रेलवे पुल के नीचे स्थित परवेज निवासी सहावर जिला कासगंज अन्य साथियों के साथ कबाड़ का कारोबार करते हैं। परवेज गोदाम पर काम करने वाले लड़कों के साथ गैस चूल्हे पर खाना बनवा रहे थे। सिलिंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, इसकी ओर ध्यान नहीं किया। एक साथी ने बीड़ी जलाई और माचिस की तीली जलती हुई फेंक दी। तीली की आग गैस ने पकड़ ली और ऊपर पड़ी प्लास्टिक की तिरपाल में आग लग गई। उसके बाद प्लास्टिक के सामान और टायरों ने आग पकड़ ली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे में खुर्रम निवासी बाबूगंज, मोहम्मद असलम, जुनैद, भूरा , परवेज निवासी कस्बा व थाना सहावर जिला कासगंज झुलस गए। सीएफओ शिवदयाल ने बताया है कि हादसा सिलिंडर से हो रही गैस रिसाव से ही हुआ है, इसमें करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। झुलसे लोगों को भर्ती कराया।