फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो मकानों में लगी आग, लाखों का सामान जला

Mon, 01 Jul 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। थाना क्षेत्र के ग्राम अंगदपुर में दो मकानों में आग लग गई। मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं परिवार के लोगों को निकालकर जान बचाई गई। इस अग्निकांड में दोनों परिवारों का लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम अंगदपुर निवासी राजू के घर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग राजू के घर से पड़ोसी मोती लाल के घर में भी पहुंच गई। गांव वालों ने प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके।
मौके पर पहुंची सकीट पुलिस व दो दमकल वाहनों की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका। गांव के लोगों ने बताया कि आग में दोनों परिवारों के बच्चे फंस गए थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दोनों परिवारों का लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गांव के लोगों द्वारा बिजली के शॉर्टसर्किट की वजह से आग लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें