फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किशोरी को ले जाने में 14 के खिलाफ प्राथमिकी

Mon, 09 Mar 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत किशोरी को ले जाने के मामले में 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना मारहरा क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि जिला फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र के गांव नगला नाहर निवासी मंजीत, पीयूष, प्रवीन, दीपक, कुसमा देवी ने पीड़ित की पुत्री को को बहला फुसलाकर भगा ले गए। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वहीं थाना जलेसर क्षेत्र के गांव के पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को जिला हाथरस के गांव भितर निवासी सोनू, गवेंद्र, अमित, मंजीत, मीना देवी, बोबी, उपदेश और रंजीत ने ले जाने का षड्यंत्र किया है। वहीं अश्लील हरकतें करने के साथ छेड़खानी की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें