फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जमीन के विवाद में फायरिंग 5 लोगाें के खिलाफ प्राथमिकी

Mon, 02 Mar 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव सफेदपुर में जमीन के विवाद को लेकर फायरिंग की गई। इसमें उपनिरीक्षक चंद्रवीर सिंह ने 5 लोगों व 5 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मुकेश कुमार और देवेन्द्र में भूमि का विवाद चल रहा है। पहले भी आपस में झगड़े हो चुके हैं और पुलिस कार्रवाई भी कर चुकी है।
28 फरवरी को दोपहर 1ः48 बजे गांव के ही मुकेश पुत्र कालीचरन, ओपेंद्र पुत्र मुरारी, वीरेश पुत्र सुरेश, सुधीर पुत्र अभिलाख और सुबोध पुत्र हीरा सिंह ने कई राउंड फायरिंग कर दी।
पुलिस के पहुंचने पर भी फायरिंग की गई। वहीं झप्पर में आग लगा दी। फायरिंग से महिलाओं, ग्रामीणों में दहशत में फैल गई। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। मामले में दरोगा चंद्रवीर ने पांच नामजद, पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सकीट नीतेश गर्ग ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आपस में जमीन विवाद चल रहा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें