फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दुबई में फंसे अपनों के लिए प्रार्थना कर रहा परिवार

Mon, 02 Mar 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
दुबई में पत्नी व बच्ची के साथ इंजीनियर शुभम राज सक्सेना। स्रोत परिजन - फोटो : स्ंवाद
विज्ञापन
एटा। अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर संयुक्त हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई से पश्चिम एशिया के देशों में घमासान मचा हुआ है। दुबई में फंसे भारतीयों में एटा के लोग भी शामिल हैं। इसमें एटा के चिकित्सक के बेटे, मारहरा और अलीगंज के परिवार के शामिल हैं। इनके परिवारीजन बेहद चिंतित हैं। वह उनकी सकुशल होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उड़ानें रद्द होने से आवागमन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

एटा के प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजेश सक्सेना के बेटे शुभमराज सक्सेना दुबई की एचसीएल कंपनी में इंजीनियर हैं। वह दुबई में रह रहे हैं। उनके साथ पत्नी अपूर्वा सक्सेना और बेटी वान्या भी रहती हैं। उनके भाई रिषभ राज ने बताया कि जैसे ही दुबई में हमले की जानकारी मिली तब से वह लगातार संपर्क कर रहे हैं। रविवार की रात को भी वहां धमाके होते रहे। उनके घर से पांच किलोमीटर दूर धमाके से वह सहम गए। वहां काफी डरावना माहौल है। हालांकि सोमवार को स्थिति कुछ सामान्य हुई है।

दुबई में पत्नी व बच्ची के साथ इंजीनियर शुभम राज सक्सेना। स्रोत परिजन- फोटो : स्ंवाद

दुबई में पत्नी व बच्ची के साथ इंजीनियर शुभम राज सक्सेना। स्रोत परिजन- फोटो : स्ंवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें