फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रिप पकड़कर खुद करें बेड की तलाश

विज्ञापन
इमरजेंसी से मैटरनिटी विंग तक ड्रिप हाथ मे पकड़कर जाता बुखार पीड़ित । संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अगर आप मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए जा रहे हैं तो तीमारदार को साथ लेकर जाएं। क्योंकि इमरजेंसी में दिखाने के बाद स्वास्थ्य कर्मी ड्रिप तो लगा देंगे, लेकिन मैटरनिटी विंग स्थित वार्ड तक बेड की तलाश ड्रिप पकड़कर खुद करनी होगी। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुखार के पीड़ित पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को शास्त्री नगर निवासी अभय को बुखार होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज कराने के लिए पहुंचे। इमरजेंसी में कुछ देर भर्ती रखने के बाद ड्रिप लगाकर मैटरनिटी विंग में भर्ती होने के लिए भेज दिया। जहां परिजन खुद ही भर्ती होने के लिए ड्रिप पकड़ कर ले गए।
विज्ञापन

इसी तरह गुमानपुर निवासी पवन बुखार से पीड़ित थे। इनके परिजन भी ड्रिप पकड़ कर मैटरनिटी विंग तक ले गए। जहां पवन को चलने में दिक्कत हो रही थी। जबकि छितौनी निवासी ओमप्रकाश के साथ कोई तीमारदार नहीं था। बुखार में उन पर चला भी नहीं जा रहा था, लेकिन मजबूरी में हाथ में ड्रिप लिए विंग की तीसरी मंजिल तक पहुंचे। पूछने पर बताया उनकी पत्नी भी यहीं बुखार के कारण भर्ती हैं।
स्वास्थ्य कर्मियों ने बेड फुल होने की कही बात
इमरजेंसी से मेडिसन डिर्पाटमेंट में भर्ती होने के लिए बृहस्पतिवार को मैटरनिटी विंग में पहुंच रहे मरीजों से स्वास्थ्य कर्मियों को बेड फुल होने का हवाला दिया। इस पर मरीज परेशान हो गए। बाद में अन्य मरीजों को पीडियाट्रिक वार्ड में शिफ्ट कर उन्हें मेडिसन डिर्पाटमेंट में भर्ती किया गया।

ड्रिप हाथ में पकड़ कर बीमार युवक के साथ वार्ड की ओर जाती महिला। संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें