फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के बाहर लगाएं सीसीटीवी कैमरें

Sun, 14 Dec 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार को जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। एसएसपी सुरेंद्र कुमार वर्मा ने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों, घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने को लेकर वार्ता की।
विज्ञापन




एसएसपी एसके वर्मा ने बताया कि प्रत्येक व्यापारी को अपने-अपने प्रतिष्ठान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाने चाहिए, अगर कोई वारदात होती है तो कैमरे की मदद से पुलिस मामलों का खुलासा आसानी से कर सकती है। वहीं कहा नौकर, किराएदार रखने से पहले उसके नाम-पते की जानकारी संबंधित थाने में दें। व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं एसएसपी के सामने रखीं। इस मौके पर एएसपी विसर्जन सिंह, एएसपी क्राइम आरपी गुप्ता, सीओ लाइन अंबेश चंद्र त्यागी, सीओ सकीट आशाराम अहिरबार, सीओ सदर राघवेंद्र सिंह, सीओ अलीगंज शमशेर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें