फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति से हुआ झगड़ा...विवाहिता ने इसलिए दे दी जान, मायके वालों ने कर लिया समझौता

Wed, 09 Jul 2025 11:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पति से हुए झगड़े के बाद विवाहिता ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 

 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : freepik, AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पति से कहासुनी होने के बाद अगले दिन महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई। गांव में चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता होने पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के गांव उद्दनपुर रामनगर निवासी ठाकुरदास ने बताया कि पुत्रवधू पूनम (28) की रविवार को किसी बात के कारण पति रवेंद्र सिंह से कहासुनी हो गई थी। सोमवार को घर पर कोई नहीं था, तभी दोपहर के लगभग 2 बजे पूनम ने फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर घर के लोग व पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसको दरवाजा तोड़कर उतारा तब तक पूनम की सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर गांव किनवई थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद से मायके के भी लोग आ गए। 

हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना कर दी। बाद में दोनों पक्षों में तकरार और पंचायत चलती रही। समझौता होने पर मायके वालों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।पहुंची पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि महिला की लगभग 10 वर्ष पूर्व शादी हुई थी और दो बच्चे हैं। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें