एटा के एक युवक को बिछवां कस्बे के बलारपुर चौराहे से अगवा कर पिटाई का मामला सामने आया है। युवक के भाई ने बिछवां थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र के नगला राम सिंह निवासी जगवीर ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई की शाम उनका भाई राकेश बलारपुर चौराहे पर था। तभी कस्बा निवासी कुछ आरोपियों ने उसकी पिटाई की और उसे ट्रैक्टर पर बिठाकर ले गए। जगवीर का कहना है कि तब से उनके भाई का कोई पता नहीं चला है।
इसी बीच, बिछवां थाना क्षेत्र के गांव मरहरी निवासी राधा देवी ने भी पुलिस में एक और शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह भैंस बांधने को लेकर गांव के ही कुछ आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में भी जांच शुरू कर दी है।