एयरफोर्स की पासिंग आउट परेड के बाद अपने पिता वीरेंद्र सिंह के साथ आशीष। स्रोत स्वयं
- फोटो : samvad
अलीगंज। कस्बा अलीगंज के मोहल्ला काजी निवासी रमाकांत शर्मा लोहार हैं। उन्होंने बेटे की पढ़ाई के लिए दिनरात मेहनत की। उनके बेटे ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अच्छी रैंक हासिल कर कन्नौज मेडिकल कॉलेज में दाखिल पाया है। रमाकांत बताते हैं कि ने बताया कि हमारे लिए यह पल गर्व और खुशी से भरा है। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले रमाकांत ने अपने बेटे सौरभ की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। उन्होंने कठिन परिश्रम कर बेटे को उच्च शिक्षा दिलाने का सपना देखा, जो अब साकार हो गया है।
उनके पुत्र सौरभ ने नीट में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सौरभ की इस उपलब्धि से परिवार में उत्सव जैसा माहौल है और शुभचिंतकों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है। सौरभ वर्तमान में कन्नौज मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि यह सफलता सौरभ की लगन, मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है और कहा कि कोई भी विद्यार्थी मेहनत लग्न के साथ सफलता हासिल कर सकता है।
खेतीबाड़ी और मजदूरी कर बेटे को पहनाई एयरफोर्स की वर्दी
एटा। सकीट ब्लॉक के देवपुरा गांव के निवासी किसान वीरेंद्र ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के सामने आर्थिक कठिनाइयां भी छोटी पड़ जाती हैं। सीमित संसाधनों और विषम परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे आशीष की पढ़ाई कभी नहीं रुकने दी। खेती-बाड़ी से होने वाली मामूली आय के सहारे परिवार का पालन-पोषण करते हुए उन्होंने बेटे को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया।
गांव के साधारण किसान वीरेंद्र ने अनेक आर्थिक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन बेटे के भविष्य को संवारने का सपना नहीं छोड़ा। उनकी मेहनत और त्याग का परिणाम तब सामने आया जब आशीष का चयन भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) के लिए हो गया। बेटे को एयरफोर्स की वर्दी में देखकर पिता का वर्षों का संघर्ष सफल हो गया। आशीष की सफलता से पूरे देवपुरा गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने वीरेंद्र की लगन और समर्पण की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया। पिता के त्याग, परिश्रम और विश्वास ने बेटे को देश सेवा का अवसर दिलाया।
एयरफोर्स की पासिंग आउट परेड के बाद अपने पिता वीरेंद्र सिंह के साथ आशीष। स्रोत स्वयं- फोटो : samvad