फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर और कोहरे से कांपा जनमानस

Wed, 04 Jan 2017 12:24 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 भीषण कोहरे और शीतलहर के कारण इन दिनों सर्दी का कहर तेज हो गया है। बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। गलनभरी सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं। वहीं घने कोहरे की चादर तनने से यातायात भी प्रभावित है। रात और सुबह के समय सड़कों पर वाहन चलना मुश्किल हुआ है। ट्रेने में भी देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड और कोहरे ने मंगलवार को भी लोगों को परेशान किया। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने के वाहनों की रफ्तार पर ब्रेेक लगे हैं। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। बर्फीली हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है। तापमान भी गिरकर सात से आठ डिग्री सेल्सियस हो गया है। दोपहर तक धूप नहीं निकलने से दिन के भी तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को भी दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली, तो लोगों को राहत दी। छत और सड़क किनारे बैठकर लोगों ने धूप सेंकी। हालांकि जैसे ही सूरज ढला। फिर से ठंड ने पांव पसार लिए। रात को आठ बजते ही कोहरे ने हाईवे को फिर अपने आगोश में ले लिया। इसका असर सड़क और बाजारों में भी सन्नाटे के रूप में दिखा। कोहरे के साथ सर्द हवाओं से बढ़ी कंपकंपी से निजात पाने के लिए लोग आग तापते दिखे।

मंगल बाजार में उमड़ी भीड़
शीत लहर चलने पर सर्दी बढ़ते ही मंगलवार को गांधी मार्केट में लगे मंगल बाजार में खरीदारों की भीड़ दिखी। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की। भीड़ के चलते मार्ग पर दिनभर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें