अवागढ़। क्षेत्र के गांव बरई कल्याणपुर में बकरियों के फसल चरने का विरोध करने पर पिता-पुत्री को पीटकर घायल कर दिया गया। पिता को गंभीर हालत में आगरा भेजा गया है। 8 लोगों पर केस दर्ज कराया गया है।
शुक्रवार की शाम को बरई कल्याणपुर में बकरियों को लेकर शेर मोहम्मद और प्रेमपाल दिवाकर के परिजन से विवाद हो गया। आरोप है कि शेर मोहम्मद की बकरियां उसके खेत में फसल चर रही थीं। विरोध करने पर शेर मोहम्मद, शाहिद मोहम्मद, शाहिद, इकबाल, संजन, चांदनी, नूर जहां, गुड्डी ने प्रेमपाल के परिजन पर हमला कर दिया। प्रेमपाल की बेटी सरला, पोती वंदना, बेटा संजय, पोता सनी को पीट दिया।
इसमें घायल वंदना और संजय को अस्पताल पहुंचाया गया। संजय को गंभीर हालत में आगरा भेज दिया गया। मामले की रिपोर्ट प्रेमपाल ने दर्ज कराई है। इस मामले में हिंदू एकता समूह के संस्थापक शुभम ने आरोपियों को गिररफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।