फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नकली मोबिल ऑयल के 150 डिब्बे जब्त, केस दर्ज

Sun, 02 Mar 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज में पकड़ा गया नकली मोबिल ऑयल। - फोटो : अलीगंज में पकड़ा गया नकली मोबिल ऑयल।
विज्ञापन
एटा। अलीगंज में रविवार को नकली मोबिल ऑयल के कारोबार का भंडाफोड़ किया गया। दो कंपनियों के अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर जांच की। नकली मोबीऑयल के 150 डिब्बों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन


अलीगंज कस्बे में कैस्ट्रोल इंडिया प्रालि के सह प्रबंधक अनुकल्प सिंह एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड के जांच अधिकारी अजय कुमार को सूचनाएं मिल रही थीं कि अलीगंज में इन कंपनियों के नाम से नकली इंजन ऑयल का कारोबार चल रहा है। शिकायत के आधार पर टीम बनाई गई। रविवार दोपहर कंपनी के अधिकारी नगर में बबलू की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे। थोक में मोबीऑयल खरीदने की बात की। जब अधिकारियों ने जांच की तो दोनों कंपनियों के ऑयल नकली पाए गए। हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड के 51 एवं कैस्ट्रोल इंडिया प्रालि के 98 डिब्बे थे। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस सभी डिब्बों को जब्त कर थाने ले आई। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सेंगर ने बताया कि कंपनी अधिकारियों की तहरीर पर बबलू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में नियमानुसार जांच व कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें