फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस ने युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा अलीगंज स्थित बस स्टैंड के पास शनिवार की देर शाम एक प्राइवेट बस ने फर्रुखाबाद के एक युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर तुलसी नगला निवासी दिनेश ने बताया थाना कोतवाली कायमगंज के गांव भौरुआ निवासी उसका 22 वर्षीय साला राजू की बस की टक्कर लगने से मौत हुई है। वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व ही वह दिल्ली से घर आ गया था। शनिवार को जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला तुलसी में अपनी बहन रीता देवी के घर आ रहा था। वह जैथरा आने के लिए कस्बा अलीगंज पड़ाव पर बस के इंतजार में खड़ा था। इस दौरान एक डबलडेकर बस ने उसे रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में सीएचसी अलीगंज ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली अलीगंज के प्रभारी सीपी सिंह ने बताया प्राइवेट बस की टक्कर से युवक की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें