फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डीएपी के लिए किसान परेशान, मनमानी का आरोप

Mon, 04 Nov 2024 05:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। ब्लॉक क्षेत्र की पंचायत जिनावली पर सहकारी समिति से डीएपी नहीं रही। किसान मनमानी और कालाबाजारी का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि गेहूं और आलू की बुवाई चालू है। लेकिन डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। समिति सचिव द्वारा अंगूठा लगवाने और कागज जमा करने के बाद भी डीएपी नहीं दी गई है। खाद बांटने में मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन

गांव के अलावा आसपास गांव के किस भी इस समिति पर खाद लेने के लिए आए हैं। उन्हें भी अंगूठा लगाकर खाली हाथ वापस कर दिया। रोहिताश कुमार ने बताया कि हमसे अंगूठा लगवा लिया है। कई दिन से गोदाम के चक्कर काट रहे हैं, खाद नहीं दी जा रही है। हमारी फसल की बुवाई लेट हो रही है। खास लोगों को ही खाद दी जा रही है। गजेंद्र जादौन ने बताया कि गेहूं की फसल बोने के लिए तैयार है। समय से डीएपी न मिलने के कारण बुवाई लेट हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें