फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छापा पड़ते ही बाल श्रमिकों को बना लिया ग्राहक

Thu, 17 Oct 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना पुलिस, श्रम प्रवर्तन विभाग और चाइल्ड लाइन की टीम ने बृहस्पतिवार को जैथरा के बाजारों में छापेमारी की। टीम के आते ही कई दुकानदारों ने बाल श्रमिकों को ग्राहक बनाकर खड़ा कर लिया। छापेमारी के दौरान टीम ने 9 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।
विज्ञापन

जैथरा क्षेत्र में मुख्य बाजार, ढाबाें, दुकानों आदि प्रतिष्ठानों पर टीम ने छापेमारी की। इस दौरान बाल श्रम करते 9 बच्चे पाए गए, जिनको मुक्त कराकर परिजन के सुपुर्द किया गया। व्यापारियों को चेतावनी दी कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखें। ऐसा करना दंडनीय अपराध है। श्रम प्रर्वतन अधिकारी राजा बाबू, निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, एसएसआई देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें