फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त फसलों के सर्वे के लिए सूचना दे किसान

Wed, 20 May 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला उद्यान अधिकारी ने जिले के सभी किसानों से बीते दिनों जिले में आए आंधी-तूफान के कारण बागवानी व उद्यानिक फसलों को व्यापक क्षति से प्रभावित किसानों से अपील की है। कहा कि जिनकी उद्यानिक फसलों या बागों में 33 प्रतिशत या उससे अधिक नुकसान हुआ है वे इसकी जानकारी उद्यान विभाग को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह ने कहा कि किसी बाग में समूह के रूप में पेड़ गिर गए हों या कुल पौधों का 33 प्रतिशत व उससे अधिक नुकसान हुआ हो तो संबंधित कृषक अपने नुकसान की सूचना फोटो सहित विभागीय कार्यालय में प्रस्तुत करें। प्राप्त जानकारी के आधार पर विभागीय टीम की ओर से समयबद्ध तरीके से स्थलीय सर्वेक्षण कराया जाएगा। बताया कि शासन की मंशानुसार प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके। कृषकों के हितों की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है व उद्यान विभाग पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित कृषकों के सहयोग हेतु तत्पर है। सभी किसानों से अनुरोध है कि वे समय रहते अपनी क्षति की सूचना उपलब्ध कराकर सर्वे कर सहायता दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें