फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मासिक पंचायत में किसानों ने उठाया डीएपी की किल्लत का मुद्दा

Thu, 16 Oct 2025 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने बुधवार को तहसील सदर परिसर में मासिक किसान पंचायत आयोजित की। डीएपी किल्लत, अंश निर्धारण में लापरवाही आदि मुद्दे उठाते हुए रोष जताया।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता कैलाश चौधरी व संचालन उजागर सिंह ने किया। विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार बाजिद अली को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि इस समय किसान लाह, मटर और आलू की बुवाई में जुटा हुआ है लेकिन डीएपी खाद की भारी किल्लत बनी हुई है। किसानों को मजबूरन खुले बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है।
जिला संरक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर देती है लेकिन प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। उद्योगों पर भी सख्त कार्रवाई हो। अंश निर्धारण की प्रक्रिया में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई। कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी मामलों का निस्तारण बेहद धीमी गति से कर रहे हैं। पंचायत में संदीप यादव, अभिप्रताप सिंह, कैलाश चौधरी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें