एटा। कासगंज रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 43 युवाओं ने प्रतिभाग किया। नोएडा की कंपनी लावा इंटरनेशनल और जीएमआर लिमिटेड आगरा के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को कंपनी के बारे में जानकारी दी और साक्षात्कार लिया। इसके आधार पर 21 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। इस दौरान मेला प्रभारी मलखान सिंह, सहायक प्रभारी लोकेश सिंह, दिवाकर वर्मा, सुभाष चंद्र, अमित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।