एटा। निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव रूपसपुर में रविवार रात खेत में पानी लगा रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा खेत के ऊपर गुजर रही हाईटेंशन लाइट टूटने से हुआ। पोस्टमार्टम हाउस पर सोमवार को गांव रूपसपुर निवासी मृतक रामनरेश (40) के मामा रामगोपाल ने बताया कि उनका भांजा खेत में खड़ी गेहूं की फसल में पानी लगाने गया था।
खेत के ऊपर से गुजर रहा हाइटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। इससे खेत में पानी लगाते समय रामनरेश को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। निधौलीकलां थाना प्रभारी हेमंत रावत ने बताया कि करंट लगने से किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।