फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सोरखा गांव के किसानों पर झूठा मुकदमा कराया गया दर्ज

Tue, 01 Oct 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी ने जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा सोरखा गांव के किसानों के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया है जो सरासर झूठा है। किसानों की लड़ाई को वह लखनऊ तक लड़ेगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निधौलीकलां क्षेत्र की जनता की खड़ी फसल जलमग्न हो चुकी है। किसान इससे परेशान हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग में तैनात भारत भूषण को लेकर कहा जनपद में करीब आठ वर्ष से इसी पद पर तैनात हैं, जो की नियम के विरुद्ध है। इस नियुक्ति को लेकर सरकार पर भी सवाल उठाए।
सोरखा गांव में हुई घटना पर कहा थाने की पुलिस और तहसील अधिकारियों के मौजूद होते हुए भी गांव के लोगों ने हमला कर दिया। इस आरोप पर अधिशासी अभियंता की भी जांच होनी चाहिए। अरिंद नदी की सिल्ट उठाने में अगर सही से जांच की गई तो कई बड़े अधिकारी सहित अधिशासी अभियंता की भूमिका भी सामने आएगी।
विज्ञापन

भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा किसान जनता की आवाज के लिए अब हलधर यूनियन सामने आ चुकी है। किसानों की आवाज भी बनेंगे और सहारा भी। इस लड़ाई को लखनऊ तक लड़ा जाएगा। सिंचाई विभाग के खिलाफ आंदोलन भी छेड़ेंगे। इस दौरान साजन देव वार्ष्णेय, जय प्रकाश, रानू ठाकुर, सचिन वशिष्ठ, अजय वर्मा, सचिन यादव, रविश गोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें