फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बालिका सहित दो को डेंगू, एक मलेरिया पॉजिटिव

Tue, 01 Oct 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मौसम इन दिनों बदल रहा है ऐसे में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लाइन लग जाती है। बुखार पीड़ितों के प्लेटलेट्स कम आ रहे हैं। मंगलवार को बालिका सहित एक युवक डेंगू पॉजिटिव आया। इसके अलावा एक बालक मलेरिया पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन


मेडिसिन विभाग में मंगलवार को 658 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें से 400 के करीब बुखार के पीड़ित मरीज रहे। मेडिसिन में दो कक्षों में 5 चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। डॉ. कौस्तुभ ने बताया बुखार के मरीज सर्वाधिक आ रहे है। मौसम में बदलाव हो रहा है। इसमें लापरवाही भारी पड़ रही है। दिन में गर्मी का एहसास होता है और रात को सर्दी का। बच्चाें के साथ रात को ऐसे मौसम में खासकर कूलर का प्रयोग न करें। बड़ों को भी इससे बचाव करना चाहिए। जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। वह लोग जल्दी बीमारी की चपेट में आते हैं।
उन्होंने बताया कि ठंडे पेय पदार्थ के सेवन से सभी को बचना चाहिए। बुखार पीड़ितों के प्लेटलेट्स कम आ रहे हैं। कुछ को डेंगू व मलेरिया निकल रहा है। मंगलवार को बच्चा वार्ड में भर्ती गांव मुबारिकपुर निवासी 11 वर्षीय प्रशांत को मलेरिया की पुष्टि हुई। परिजन ने बताया 4 दिन से बुखार आ रहा था। इसी वार्ड में भर्ती गांव चमकरी निवासी 7 वर्षीय शिखा को डेंगू निकला। परिजन ने बताया 6 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में उपचार कराया फायदा न मिलने पर यहां लेकर आए थे। गांव बिल्सड़ पुवायां निवासी 23 वर्षीय किशन दुबे डेंगू पॉजिटिव आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें