फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायक भर्ती: सत्यापन के दौरान पकड़ी जा रही फर्जी मार्कशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की भर्ती की जा रहीं हैं। इस दौरान ब्लॉकों में इससे संबंधित आपत्तियां मांगी गई थीं। अब इनका निस्तारण किया जा रहा है। आपत्तियों के निस्तारण में कई आवेदकों की फर्जी मार्कशीट पकड़ में आ रहीं हैं। अपर जिला पंचायती राज अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि पंचायत सहायक के आवेदनों पर आपत्तियां मांगी गईं थीं, जिनका निस्तारण किया जा रहा है। अब तक 37 अभ्यर्थी ऐसे मिले हैं जिन्होंने फर्जी मार्कशीट लगाकर आवेदन किया है।
विज्ञापन

आवेदन करने के दौरान अलग मार्कशीट लगाई है। जब इंटरनेट से मार्कशीट का सत्यापन किया गया तो अलग प्रदर्शित हो रही है। ऐसे अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह में ग्राम पंचायत में सभी पंचायत सहायकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। साथ ही इन्हें विकास खंड कार्यालय पर काम करने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पंचायत भवन में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें