सकीट। फेसबुक आईडी हैक कर आपत्तिजनक मैसेज डाले गए, इसकी वजह से पीड़ित परेशान रहने लगा।
पीड़ित पीयूष निवासी सकीट ने थाने में तहरीर देते हुए कहा है कि एक अप्रैल को फेसबुक आईडी किसी अज्ञात ने हैक कर ली, जो बार बार फेसबुक पर जुड़े लोगों को आपत्तिजनक पोस्ट वे मैसेज भेज रहा है। मेरे द्वारा हैकर के बारे में जानकारी करने के लिए काफी कोशिश की गई लेकिन कोई पता नही चल सका है। पीड़ित को डर है कि कहीं फेसबुक का गलत उपयोग कर मेरे लिए कोई संकट न खड़ा कर दे।
आईडी हैक होने को लेकर पीड़ित परेशान है। जिसके बारे में सहयोग पाने के लिए अपने दोस्तों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि लोगों को आईडी हैक होने और साइबर अपराध होने पर 1930 पर शिकायत करने के लिए जागरूक किया जा रहा है, लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। थाना स्तर से भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद