फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि का नहीं हुआ एग्रीमेंट, लगने लगी प्रदर्शनी

विज्ञापन
सैनिक पड़ाव मैदान में गंदगी का अंबार। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सैनिक पड़ाव पर अभी भूमि का प्रदर्शनी के लिए एग्रीमेंट हुआ नहीं है। जबकि यहां प्रदर्शनी के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदर्शनी 28 दिसंबर से 22 जनवरी तक लगेगी। जनपद में सैनिक पड़ाव पर प्रशासन द्वारा कई वर्षों से विकास प्रदर्शनी लगाई जाती है। जहां प्रशासन भूमि को सैनिकों से किराए पर लेता है। इस वर्ष भी प्रदर्शनी का तानाबाना बुन गया है। इसके लिए ठेका भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं मैदान पर बेरीकेडिंग भी होने लगी है, लेकिन प्रशासन द्वारा सैनिकों से भूमि का अभी तक प्रदर्शनी के लिए एग्रीमेंट नहीं हुआ है। सूत्रों की मानें तो प्रदर्शनी के लिए सैनिकों ने प्रशासन से एक करोड़ रुपये की मांग की है, इसी में मामला उलझ गया है। वह एक करोड़ रुपये से भूमि को कम पर देने के लिए तैयार नहीं है। इसको लेकर 23 दिसंबर को उच्चाधिकारी आगरा में सेना के अधिकारियों से बात करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें