फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में शिक्षक ने की शिक्षिका से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ विकास खंड के एक स्कूल में शिक्षक ने साथी शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। शिकायत पर बीएसए ने शिक्षक के खिलाफ एबीएसए को जांच सौंपी है। पीड़िता की ओर से घटना की लिखित सूचना पर पुलिस ने भी अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

अवागढ़ विकास खंड के प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका का आरोप है कि उसके साथी शिक्षक ने कमरे में रखे खेल सामान लाने को कहा। सामान लाने के दौरान वह पीछे से आया और उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर दरवाजा बंद कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर ग्राम प्रधान और अन्य लोगों के पहुंचने पर शिक्षक ने छोड़ा। मामले में शिक्षिका की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया।
वहीं शिक्षिका ने डीएम, एसएसपी, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग अध्यक्ष के साथ ही मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बीएसए मनोज कुमार गिरी ने कहा कि शिक्षिका की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ एबीएसए एसपी सिंह को जांच सौंपी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ण्
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उसके घर पर तीन बार दबिस दी जा चुकी है। आरोपी अभी पकड़ से दूर है। उसकी तलाश की जा रही है।
अजीत सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष, अवागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें