जिला युवक समारोह के दूसरे दिन दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची कूद आदि की प्रतियोगिताएं हुई। इसमें एथलीटों में अपना दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता में 3000 मीटर की दौड़ में डीएवी इंटर कालेज सकीट के आजाद प्रथम, जनता इंटर कालेज नगला सुमेर के दिनेश द्वितीय, जनता इंटर कालेज परसौन के नवनीत तृतीय रहे। चक्का फेंक सीनियर वर्ग में अमरीश भांमरपुर प्रथम, मंजूर अहमद द्वितीय एवं रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कालेज के सूर्यकांत तृतीय रहे।
गोला फेंक में अमरीश भांमरपुर प्रथम, दुष्यंत आदर्श इंका जलेसर द्वितीय, जीआईसी के चंद्रशेखर तृतीय रहे। लंबी कूद में परमेंद्र जनता इंटर कालेज परसौन प्रथम, वसुंधरा के बाबी द्वितीय, आदर्श इंटर कालेज जलेसर के बंटी तृतीय रहे।
बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आदर्श जलेसर की आरती प्रथम, भांवरपुर की सोनी द्वितीय एवं धुमरी की शिवानी तृतीय रहीं। 3000 मीटर दौड़ में राजबाला जनता इंका परसौन प्रथम, नीतू एलपीएस अचलपुर द्वितीय एवं कैल्ठा की प्रियंका तृतीय रहीं। चक्का फेंक में बीडीआरएस राजा का रामपुर के गगन प्रथम, सोनी एसजीएस जैथरा द्वितीय एवं आर्य विद्यालय वरना की शिवानी तृतीय रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ होम सिंह कुशवाहा, आयोजन समिति के संरक्षक हरिश्चंद्र दुबे, डॉ सुधीर गुप्ता, मनोज तिवारी, अभिलाख सिंह यादव, बिजेंद्र सिंह यादव, अशोक यादव, शिवकुमार दुबे, प्रभात ललित नॉक्स, यश सक्सेना, विशांत कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।