फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पानी की निकासी न होने पर महिलाओं ने जीटी रोड पर लगाया जाम, हंगामा

विज्ञापन
विरामपुर गांव के पास जीटी रोड पर जाम लगाती महिलाएं व बच्चे। संवाद
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के बिरामपुर गांव में जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम प्रधान के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने गांव में पानी की स्थायी निकासी व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन




गांव निवासी जगमोहन ने बताया कि गांव से निकलने वाले पानी का रास्ता अक्सर बाहर के लोगों द्वारा बंद कर दिया जाता है। बारिश के दिनों में गलियों और घरों के आसपास पानी भर जाता है। बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। नीलम शर्मा ने आरोप लगाया कि पिछले करीब तीन वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्राम प्रधान भी समस्या के समाधान से दूरियां बनाए हुए हैं। गांव में सफाई कर्मचारी न आने से नालियों में गंदगी जमा रहती है।

नाराज होकर महिलाओं और बच्चों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था होने तक जाम न हटाने की चेतावनी दी। जाम की सूचना मिलते ही पिलुआ थाना और कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं व ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद गांव के बाहर रोके गए पानी को खोला गया। ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और पुलिस ने यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। इससे उन्हें हर वर्ष होने वाली इस समस्या से राहत मिल सकेगी।

-
तीन साल से गांव में जल निकासी की समस्या बनी हुई है। बारिश होते ही गलियां और घरों के आसपास पानी भर जाता है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर हमें सड़क पर उतरना पड़ा है।
नेमा देवी, बिरामपुर
-
जलभराव के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। आने-जाने का रास्ता बंद हो जाता है। हमारी मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द नाले और निकासी की व्यवस्था कराए जिससे गांव वासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

रीना विरामपुर
-
वर्जन-
गांव में पानी निकासी की समस्या को दिखवाया जाएगा। सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं है, तो दिखवाया जाएगा ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
राजकुमार मौर्य, प्रभारी डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें